Posts

ये हब्र्स हैं असरदार

पहले के जमाने में घरों में सब्जी और सिम्पल मसालों आदि को मिलाकर भोजन तैयार किया जाता था, लेकिन धीरे-धीरे वक्त बदलने के साथ आजकल भोजन को और भी ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए सिर्फ और सिर्फ मसालों का उपयोग नहीं होता, बल्कि कई तरह के हब्र्स का भी उपयोग होता है। ये खाने को स्वादिष्ट बनाने के साथ-साथ पौष्टिक भी बनाती हैं। आजकल तो हब्र्स का इस्तेमाल सिर्फ रेस्तरां में ना होकर घरों में भी होता है। कई सारे देशी-विदेशी हब्र्स से फूड मार्केट भरा हुआ है। इसलिए आप भी अपने खाने में हब्र्स को शामिल करें। जिससे आप रहें हमेशा चुस्त और दुरूस्त। रोजमैरी रोजमैरी बाजार में आसानी से उपलब्ध होने वाला हब्र्स है। इसका इस्तेमाल करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। जब आप इसकी पत्तियों को काटेंगी तो इसकी तेज सुंगध आपके मूड को बढिया कर देगी। एक रिसर्च में भी यह बात पता चली है कि रोजमैरी दिमाग को तेज करने, अलर्टनेस बढ़ाने और मूड को बूस्ट करने में काफी मदद करती है। इसका इस्तेमाल आप चाहें तो सब्जियों आदि को ग्रिल करते वक्त डाल सकती हैं या फिर मॉकटेल बनाते वक्त भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। ऑरीगेनो ऑरीगेनो प्राकृत...

कफ से आराम में मदद करेंगे ये आसान 5 उपाय

सर्दियों में जितनी कफ और जुकाम की समस्या नहीं होती है उससे मौसम के करवट बदलने पर यह समस्या होती है। ऐसे में कई बार बिना सोचे-समझे आप इनसे आराम के लिए जो दवाएं लेते हैं उससे दिक्कत कम होने के बजाय बढ़ जाती है। अगर एक हफ्ते से अधिक खांसी और कफ की दिक्कत है तो डॉक्टरी इलाज बेहद जरूरी है लेकिन शुरुआत में आप इन घरेलू नुस्खों की मदद से इस समस्या में आराम मिल सकता है। पानी और लिक्व‌िड  डाइट  लें जुकाम और कफ में आराम के लिए ज्यादा से ज्यादा तरल चीजें लेने में फायदेमंद हैं। ऐसे में गर्म पानी, सूप आदि का सेवन कफ ढीला करने में मदद करता है। वहीं कैफीन और एल्कोहल का सेवन न करें क्योंकि इनसे यूरीन अधिक होती है और शरीर का फ्लूएड कम होता है। अरोमा स्टीम वैसे तो भाप लेने से भी कफ की स्थिति में बहुत आराम मिलता है लेकिन अगर भाप के पानी में यूकोलिप्टस के तेल या पेपरमेंट ऑयल की दो बूंद डाल लें तो इससे कफ की जकड़न तेजी से खुल जाती है। स्पाइसी डाइट बहुत ठंड और कफ से जकड़न की राहत के लिए मिले और मसाले से भरपूर डाइट में भी फायदेमंद हो सकती है। इस दौरान मीट, डेयरी उत्पाद और तले हुए भोजन से दूरी बरतनी ...

हड्डियों से जुड़ी द‌िक्कतों से दूर रहना है तो आजमाएं ये उपाय

उम्र कोई भी हो, मजबूत हडि्डयां स्वस्थ शरीर की जरूरत होती हैं। हमारी हड्डियां कैल्शियम के अलावा कई तरह के मिनरल से मिलकर बनी होती हैं। अनियमित जीवनशैली की वजह से या फिर बढ़ती उम्र में ये मिनरल खत्म होने लगते हैं। हड्डियां घिसने और कमजोर होने लगती हैं। धीरे-धीरे मरीज काम करने में असमर्थ होता जाता है। मामूली चोट लगने से भी उसे फ्रैक्चर होने की संभावना बढ़ जाती है। हार्मोनल बैलेंस बिगड़ने, असंतुलित भोजन और बढ़ती उम्र के कारण भी हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। लेकिन सही देखभाल की जाए, तो हड्डियों को कमजोर होने से बचाया जा सकता है। ...तो अलर्ट हो जाएं कमर या जोड़ों में दर्द, मामूली चोट लगने पर भी हड्डियों में फ्रैक्चर, रह-रहकर न सहे जाने वाला दर्द, हड्डियों को दबाने पर मुलायम लगना और उनमें दर्द होना, ये सब ऑस्टियोपोरोसिस के लक्षण हैं। यह हड्डियों की ऐसी परेशानी है, जिससे हड्डियां धीरे-धीरे कमजोर हो जाती हैं।  शुरुआत में इसका पता नहीं चलता। फ्रैक्चर होने पर ही इसका पता चल पाता है। इस तरह के लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत मेडिकल सलाह लेनी चाहिए।  बच्चों को बचाएं  नवजात बच्चों से लेकर बढ़...

ब्रेन कैंसर से लड़ेगा अब एक नया प्रोटीन

Image
ब्रेन कैंसर के उपचार में बड़ी सफलता मिलने का दावा करते हुए एक भारतीय मूल के ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिक ने एक ऐसे प्रोटीन को खोज निकालने का दावा किया है, जो ट्यूमर के स्टेम सेल को नष्ट कर देता है और उन्हें फिर से विकसित होने से रोकता है।       पर्थ की कर्टिन यूनिवर्सिटी में स्कूल आफ बायोमेडिकल साइंसेज के अरूण धर्मराजन ने कहा कि नया प्रोटीन ट्यूमर कोशिकाओं को फिर से विकसित होने से रोक सकता है। यूनिवर्सिटी आफ मद्रास से शिक्षित धर्मराजन ने कहा कि कैंसर की स्टैम कोशिकाएं बीज हैं, जिनसे ट्यूमर विकसित होता है और अक्सर यह कीमोथैरेपी सहित अन्य उपचार के प्रति प्रतिरोधक क्षमता रखता है।       उन्होंने बताया कि शोध परीक्षणों में नया प्रोटीन (सिक्रेटिड फ्रिजल्ड रिलेटिड प्रोटीन 4:एसएफआरपी 4) कैंसर की स्टैम कोशिकाओं को कीमोथैरेपी के प्रति अधिक संवेदनशील बनाता नजर आया और इससे उन्हें नष्ट करने में मदद मिल सकती है।      रिपोर्ट में बताया गया है कि जब प्रोटीन को उपलब्ध दवाओं के साथ इस्तेमाल किया गया, तो ट्यूमर के आकार को घटाने में इसके पर...

Health is Wealth.

http://www.jagran.com/health/go-refresh-in-office-10784771.html