ये हब्र्स हैं असरदार

पहले के जमाने में घरों में सब्जी और सिम्पल मसालों आदि को मिलाकर भोजन तैयार किया जाता था, लेकिन धीरे-धीरे वक्त बदलने के साथ आजकल भोजन को और भी ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए सिर्फ और सिर्फ मसालों का उपयोग नहीं होता, बल्कि कई तरह के हब्र्स का भी उपयोग होता है।

ये खाने को स्वादिष्ट बनाने के साथ-साथ पौष्टिक भी बनाती हैं। आजकल तो हब्र्स का इस्तेमाल सिर्फ रेस्तरां में ना होकर घरों में भी होता है। कई सारे देशी-विदेशी हब्र्स से फूड मार्केट भरा हुआ है। इसलिए आप भी अपने खाने में हब्र्स को शामिल करें। जिससे आप रहें हमेशा चुस्त और दुरूस्त।

रोजमैरी
रोजमैरी बाजार में आसानी से उपलब्ध होने वाला हब्र्स है। इसका इस्तेमाल करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। जब आप इसकी पत्तियों को काटेंगी तो इसकी तेज सुंगध आपके मूड को बढिया कर देगी। एक रिसर्च में भी यह बात पता चली है कि रोजमैरी दिमाग को तेज करने, अलर्टनेस बढ़ाने और मूड को बूस्ट करने में काफी मदद करती है।

इसका इस्तेमाल
आप चाहें तो सब्जियों आदि को ग्रिल करते वक्त डाल सकती हैं या फिर मॉकटेल बनाते वक्त भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

ऑरीगेनो
ऑरीगेनो प्राकृतिक रूप से बहुत अच्छा एंटीबायोटिक और एंटीइनफ्लेमेट्री माना जाता है। यह एक बहुत अच्छा एंटीऑक्सीडेंट भी होता है, यह सेल्स को डैमेज होने से बचाता है। इसमें कुछ ऎसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जोकि कैंसर और हार्ट की बीमारियों की आशंका को कम करते हैं।

इसका इस्तेमाल
आप इसे ड्राई करके पास्ता आदि डिश में इस्तेमाल कर सकती हैं।

टेरागन
यह एक खास तरह के पेड़ की पत्ती होती है, जिसका स्वाद थोड़ा तीखा होता है। यह भोजन का स्वाद बढ़ाती है। यह दो तरह की होती है एक रशियन, दूसरी फ्रेंच। इसमे विटामिन ए और सी पाए जाते हैं, यह पाचन के लिए भी अच्छा होती है।

इसका इस्तेमाल
इसे आप सलाद ड्रेसिंग में या फिर सॉस में डालकर इस्तेमाल कर सकती हैं।

तुलसी या बेसिल
तुलसी की हरी, श्याम पत्तियां अपने अंदर खूब सारे विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स समेटे हुई होती हैं। दो चम्मच तुलसी आपके पूरे दिन के 27 फीसदी विटामिन- के की पूर्ति को पूरी कर देगी। इसमें मैग्नीशियम की मात्रा बहुत पाई जाती है। यह बॉडी को रिलैक्स करने में मदद करती है, साथ ही इसके सेवन से आपको अच्छी नींद भी मिलती है।

इसका इस्तेमाल
इसको आप चाय में डालकर या फिर टमेटो वाली डिशेस में भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

दिल या शतपुष्य (सोयो)
दिल का इस्तेमाल प्राचीन मिस्त्र में पेनकिलर के रूप में करते थे और ग्रीस में आंखों के लिए और अच्छी नींद के लिए इस्तेमाल करते थे। यह खाने को पचाने में भी बहुत मदद करती है, साथ ही पेट की ऎंठन में भी आराम देती है। ज्वर, वात और कफ वृद्धि, जल्द ठीक न होने वाली चोट में भी इससे लाभ मिलता है। इसके अतिप्रयोग से शरीर में पित्त का स्तर बढ़ जाता है। 

इसका इस्तेमाल
इसको आप सलाद, सब्जी और दही आदि में मिलाकर खा सकती हैं।

Comments

Popular posts from this blog

कफ से आराम में मदद करेंगे ये आसान 5 उपाय

हड्डियों से जुड़ी द‌िक्कतों से दूर रहना है तो आजमाएं ये उपाय